फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 लड़कों ने धक्कामुक्की जैसा माहौल बनाया, महिला बचकर निकली पर घर पहुंची तो बैग देख होश उड़ गए

Fri, 24 Aug 2018 12:08 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के चित्रकूट जिले में बिजली विभाग की एक रिटायर्ड महिला कर्मचारी को चकमा देकर तीन युवक दिनदहाड़े आठ लाख रुपये के जेवर ले भागे। महिला ने रक्षाबंधन पर बहू के इस्तेमाल के लिए लॉकर से जेवर निकाले थे लेकिन बैंक की सीढ़ियों पर ही वारदात हो जाने से जेवर घर तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन


वारदात की चपेट में आई सदर कोतवाली के शंकर बाजार निवासी विमला देवी। अवध प्रकाश पांडेय की पत्नी विमला ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे वह इलाहाबाद रोड स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में मौजूद अपने लॉकर से सोने का एक हार, सोने के चार कंगन तथा अन्य कीमती गहनों के साथ 15 हजार रुपये भी बैग में रखकर बैंक के बाहर निकली थीं।
विज्ञापन

भीड़ के बीच धक्कामुक्की जैसा माहौल बनाया

डेमो पिक
बैंक की सीढ़ी पर तीन युवकों ने करीब आकर भीड़ के बीच धक्कामुक्की जैसा माहौल बनाया। बच-बचाकर वह उनके बीच से निकलीं। घर पहुंचकर बैग देखा तो जेवर गायब थे। जेवरों की कीमत आठ लाख बताते हुए सदर कोतवाली को सूचना दी।

सदर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी कैमरे से भीतर की ही जानकारी मिली। बाहर के दुकानदारों के कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देखी जा रही है। कोतवाल का कहना है कि महिला के बैग से गहने की एक डिबिया गायब मिली। कैश व अन्य गहने बैक में सुरक्षित मिले। गायब डिबिया के गहने की कीमत पता की जा रही है। साथ ही टप्पेबाजों की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें