रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के दलिकपुर महाराज में रविवार दोपहर को गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट की मदद से 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया। इससे पहले तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने जलती हुई बीड़ी खेत में फेंके जाने से आग लगने की आशंका जाहिर की है।
कृष्णदत्त निवादा निवासी मदन गोपाल व जयप्रकाश अवस्थी अवस्थी के दलिकपुर महाराज स्थित खेतों में रविवार दोपहर 12.30 बजे पर अचानक से आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने बाल्टी, पंपिंग सेट की मदद से 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि किसी ने जलती हुई बीड़ी फेंक दी इससे खेत में आग लग गई। आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई थी। फायर स्टेशन 20 किलोमीटर दूर होने वजह से ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले की आग को बुझा लिया। इसके बाद फायर बिग्रेड मौके पर न भेजे जाने के लिए दोबारा फोन किया। तहसीलदार सुभाष चंद्र ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजकर क्षति का आंकलन करवाया जा रहा है।