सर्विलांस से लोकेशन ट्रेस की
इस सूचना पर दोपहर डेढ़ बजे के करीब पुलिस सक्रिय हो गई और सर्विलांस से लोकेशन ट्रेस करने लगी। ट्रेस की जा रही लोकेशन के आधार पर बिधूना पुलिस ने भटौरा के पास चेकिंग करने के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान बस की डिग्गी में एक-एक किलो के 23 चरस के बंडल बरामद हुए।
इन आरोपियों की हुई है गिरफ्तारी
मौके से पुलिस ने मुख्य आरोपी फिरोजाबाद के थाना मठसेना क्षेत्र के गांव डोकेली निवासी दामोदर प्रसाद, नेपाल प्रदेश के जिला नुवाकोट के थाना ककनी के ककनी गाऊ पालिका निवासी बस चालक कांछा मान तामाड व नेपाल के जिला केकरे थाना सिदपाल के रोहनी निवासी सुजन डकाल को गिरफ्तार किया है।
बस को भी कब्जे में लिया
पुलिस ने तीनों के पास से आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल फोन के अलावा 1250 रुपये भारतीय करेंसी व आठ हजार रुपये नेपाली करेंसी बरामद की गई। बस को भी कब्जे में लिया गया है। बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी दामोदर प्रसाद नेपाल से कानपुर व आगरा क्षेत्र से मांग के अनुसार चरस मंगवाता है।
इटावा से फरार था दामोदर पुलिस की थी नजर
इटावा जिले में पुलिस ने कुछ चरस तस्करों को पकड़ा था। इनमें से मुख्य आरोपी दामोदर प्रसाद फरार था। इटावा पुलिस व मुखबिर से मिले नंबरों के आधार पर पुलिस दामोदर पर नजर रखे हुए थी। इस बीच कई बार उसके लोकेशन ट्रेस की गई।
कानपुर के आसपास मिलती रही लोकेशन
कई बार उसकी लोकेशन कानपुर के आस पास मिलती रही, लेकिन पुलिस के हाथ सफलता नहीं लगी। मंगलवार दोपहर ही उसके आने की सही जानकारी के बाद पुलिस को सफलता मिली और मुख्य आरोपी पकड़ा गया। अब पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।