फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: 32 KG गांजा सहित तीन गिरफ्तार, कार सीज...मालिक की भूमिका संदिग्ध, कई अन्य के खिलाफ होगी कार्रवाई

Thu, 10 Aug 2023 05:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: एसपी विकास कुमार ने बताया कि 32 किलो गांजा सहित तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।  इस मामले में कार मालिक की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में एसओजी व मोहम्मदाबाद पुलिस ने संयुक्त अभियान में 32 किलो गांजा सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव सहसापुर के अपूर्वा महाविद्यालय के पास गांजा तस्करों की सूचना पर बुधवार की रात कोतवाल अमर पाल सिंह, एसओजी प्रभारी अमित गंगवार ने सर्विलांस टीम के साथ दबिश मारी।

विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर कार में सवार जनपद मैनपुरी थाना बेवर इटावा बाईपास रोड काजू टोला निवासी गौरव पाठक उर्फ माया, शीलू खान, जनपद इटावा थाना उसराहार गांव कुरैला मजरा साहूकार को पकड़ लिया। कार में 32 किलो गांजा बरामद हुआ। इन लोगों ने बताया कि मैनपुरी से गांजा लाकर यहां क्षेत्र में ब्रिकी करते थे।
एसपी विकास कुमार ने बताया कि 32 किलो गांजा सहित तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।  इस मामले में कार मालिक की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। कई अन्य लोगों के खिलाफ भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बरामद गांजे की कुल कीमत 3.19 लाख रुपये है। पुलिस ने गाड़ी को सीज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें