फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: मध्यप्रदेश की बनी पिस्टल बेचने आए शातिर समेत तीन गिरफ्तार, पांच पिस्टल बरामद

Fri, 11 Sep 2026 07:11 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरदोई

सार

Hardoi News: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में बनी देशी पिस्टल हरदोई में बेचने आए आरोपी समेत तीन लोगों को पिहानी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण - फोटो : वीडिओ ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस, स्वाट, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के पास से .32 बोर की पांच देशी पिस्टल, 10 मैग्जीन और 900 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

एफसीआई गोदाम के पीछे हथियारों की खरीद-फरोख्त

पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिहानी में एफसीआई गोदाम के पीछे तीन लोग अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त के लिए पहुंचने वाले हैं। सूचना के बाद पिहानी कोतवाली पुलिस के साथ स्वाट, एसओजी और सर्विलांस टीम को सक्रिय किया गया।

पुलिस का दावा है कि मौके पर पहुंची टीम ने तीनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। उनकी पहचान बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के हाटमपुर शेख निवासी रवि कुमार, टड़ियावां थाना क्षेत्र के गढ़ी निवासी मोबीन और पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मोहसिनपुरवा निवासी मोहम्मद रियासत के रूप में हुई।

पांच पिस्टल और 10 मैग्जीन बरामद

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से .32 बोर की पांच देशी पिस्टल और 10 मैग्जीन बरामद हुईं। इसके अलावा 900 रुपये भी मिले। पुलिस ने बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। तीनों से पूछताछ कर अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

बुरहानपुर से खरीदकर बेचता था पिस्टल

एएसपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपी रवि कुमार ने बताया कि वह अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करता है। उसके अनुसार मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में देशी पिस्टल मिलती हैं। वह वहां से पिस्टल खरीदकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाता था और उन्हें बेचता था।

विज्ञापन

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि रवि पहले कितनी बार हथियारों की खेप ला चुका है और इस कारोबार में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। शुक्रवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।



http://

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें