फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: ताश खेलने के विवाद में चार लोगाें ने किसान को बेरहमी से पीटा, तड़पकर हुई मौत, तीन गिरफ्तार

Wed, 13 May 2020 09:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
उन्नाव के गंजमुरादाबाद में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दरियापुर के मजरा एकडला में ताश खेलते समय हुए विवाद में पिटाई से किसान की मौत में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौथे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र एकडला गांव में 8 मई को ताश खेलते वक्त श्रीकृष्ण (52) का गांव के ही विपिन, मोनू पुत्र गयादीन, बबलू और रमेश से विवाद हो गया था। सभी ने लाठी-डंडों से पीटकर श्रीकृष्ण को मरणासन्न कर दिया था। 9 मई को उसकी मौत हो गई थी।

मृतक के पुत्र राहुल की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियाें के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए थे। मंगलवार शाम भागने की फिराक में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर वाहन के इंतजार में खड़े विपिन कुमार, मोनू और बबलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एक अन्य आरोपी रमेश की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें