फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सचेंडी क्षेत्र से गुजरने वाले टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले तीन चोर मंगलवार को पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम के हत्थे चढ़ गए। मौके से ड्रम और प्लास्टिक केन में छिपा कर रखा गया डीजल भी बरामद किया गया। एडीसीपी क्राइम अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि क्षेत्र में डीजल चोरी की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने सचेंडी पुलिस के साथ भौंती स्थित श्याम ढाबे के पीछे बनी एक झोपड़ी में छापा मारा। मौके से तीन आरोपी विवेक पाल, नारायण सिंह और रोहित सोनकर को पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर छिपा कर दो ड्रम और 20 प्लास्टिक के पीपों में छिपा कर रखा गया डीजल, एक तेल निकालने की मशीन व एक अपाचे बाइक बरामद की गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी तेल निकाल कर आसपास ग्रामीण और फैक्टरियों में डीजल सप्लाई करते थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें