यूपी के इटावा जिले में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। हत्या की धमकी देने वाले ने सुपारी के तौर पर बड़ी रकम मिलने के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर पूर्व विधायक की सुरक्षा के लिए पहले से एक गनर की तैनाती है।
जानकारी के अनुसार विधायक रविंद्र सिंह चौहान को बीते नौ सितंबर को फोन पर किसी सुपारी किलर ने उन्हें मौत के घाट उतारने की धमकी दी थी। विधायक की तहरीर पर शनिवार रात मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने धमकी देने वाले की तलाश शुरू कर दी है।