फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: दुष्कर्म पीड़िता को तेजाब से जलाने की धमकी, गर्भवती किशोरी के पिता ने नामजद सहअभियुक्तों पर लगाया आरोप

Fri, 11 Sep 2020 01:32 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव जिले में तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी के मददगार नामजद सहअभियुक्तों ने किशोरी के गर्भवती होने पर सबूत मिटाने के लिए उसे तेजाब से जलाने की धमकी दी है। किशोरी के पिता ने गुरुवार को एसपी से मिलकर आपबीती बताई और सह आरोपियों पर गंभीर आरोप लगा उनकी गिरफ्तारी कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने मामले में विवेचक पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। अचलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। वह अपनी 16 वर्षीय पुत्री के साथ रहकर मजदूरी करता है।

छह माह पहले वह बेटी को घर में अकेला छोड़कर मजदूरी करने चला गया। बेटी को अकेला देख गांव का युवक दो अन्य साथियों की मदद से घर में घुस गया और तमंचे के बल पर बेटी से दुष्कर्म किया। बेटी के गर्भवती होने पर जब उसे सच का पता चला तो उसने 26 अगस्त 2020 को अचलगंज थाना में मुख्य आरोपी व उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


बेटी के नाबालिग होने के बाद भी पुलिस ने पॉक्सो की धारा नहीं लगाई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को तो जेल भेज दिया पर उसके साथियों पर हाथ नहीं डाला। अब सबूत मिटाने के लिए सहआरोपी बेटी को तेजाब से जिंदा जलाने की धमकी दे रहे हैं। पिता ने विवेचक पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगा शीघ्र सह आरोपियों की गिरफ्तारी व विवेचक को बदले जाने की मांग की है। एसपी रोहन पी कनय ने जांच करा कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

जन सुनवाई पोर्टल पर भी पिता कर चुका शिकायत
दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने बताया कि नामजद सह आरोपियों द्वारा लगातार बेटी को तेजाब से जलाने की धमकी दी जा रही है। उसने थाना पुलिस से कई बार इसकी शिकायत की पर पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। जिस पर 10 सितंबर को उसने जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें