हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक युवती की सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों की आईडी हैक कर अंतरंग आडियो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो लड़कों ने ब्लैकमेल करने का प्रयास किया।
युवती ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई तो युवती के पिता ने दोनों युवकों के विरुद्ध शाहाबाद कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय युवती की दोस्ती कस्बे के ही दो सगे भाइयों अफरोज खान और मुकीद खान से थी।