चिड़ियाघर की झील में मरी पड़ी मछलियां।
- फोटो : amarujala
चिड़ियाघर की झील में शनिवार सुबह हजारों मछलियां मरी पाई गईं। अफसरों की अनदेखी से तीन दिनों से हो रही बारिश से नाले का पानी ओवर फ्लो होकर चिड़ियाघर की झील में गिर रहा था। पानी में खतरनाक रसायनों से मछलियों की मरने की वजह सामने आ रही है।
नगर निगम का नाला जू के बगल से निकलता है लेकिन बारिश की वजह से ओवरफ्लो होने पर गंदा पानी चिड़ियाघर की झील में आ गया। सुबह चौकीदार ने देखा तो हजारों मरी हुई मछलियां पानी में उतरा रहीं थीं। कार्यवाहक निदेशक केवल प्रसाद पहुंचे और जू के डॉक्टर यूसी श्रीवास्तव और डॉ. मोहम्मद नासिर की टीम ने भी जांच की। पानी में आक्सीजन की कमी दूर करने और जहरीले तत्वों की मात्रा कम करने के लिए दवा डाली गई।