फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगाड़ वालों को टिकट मिला बाकी को लाठियां

Wed, 07 Oct 2015 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन पार्क में 11 अक्तूबर को होने वाले भारत-साउथ अफ्रीका वन डे मैच की टिकट बिक्री के दौरान मंगलवार को भी क्रिकेट प्रेमियों पर कई राउंड लाठियां बरसीं। लड़कियों से अभद्रता भी की गई। हजारों लोग कई घंटे लाइन लगने के बाद भी टिकट से वंचित रह गए। जिसका जुगाड़ था वह पीछे के दरवाजे से चंद मिनट में टिकट खरीदकर निकल गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस वालों ने भी ‘अपनों’ को जुगाड़ से टिकट दिलाया।
विज्ञापन


सोमवार की रात से ही क्रिकेट प्रेमी ग्रीनपार्क में टिकट काउंटर के सामने डट गए थे। मंगलवार को सुबह आधे घंटे देर से 10:30 बजे टिकट बिक्री शुरू हुई। लड़के एक दूसरे को धक्का देते हुए आगे बढ़े। धक्का लगने से पीछे लाइन में लगे लड़के आगे आ गए। इस पर कुछ लड़कों ने शोर-शराबा शुरू कर दिया।

पुलिस वालों ने लड़कों को लठियाकर लाइन में लगाया। दोपहर 12:30 बजे लंच के नाम पर काउंटर बंद कर दिया गया। आधा घंटा पहले काउंटर बंद करने पर लड़कों ने फिर हंगामा किया। पुलिस वालों ने फिर लठियाया। मैनपुरी के अमित कुमार, इटावा के सुनील, अरुण, औरैया के अजीत सिंह, बहराइच के इमरान सिद्दीकी ने बताया कि वे लोग सोमवार की रात 11 बजे से लाइन में लगे थे। सुबह काउंटर खुलने के दो घंटे बाद भी उन्हें टिकट नहीं मिला। दोपहर दो बजे काउंटर से टिकट बिक्री फिर शुरू हुई। इसी बीच एक युवक गश खाकर गिर गया।
विज्ञापन


सिपाहियों ने उसे किनारे लिटा दिया। कुछ देर बाद युवक उठकर चला गया। पुलिस वालों ने फिर लाठी घुमाकर युवकों को लाइन में लगवाया। बिहार से आए शिवानंद कुमार, अभयानंद, मनीष कुमार, आनंद कुमार और अश्वनी ने बताया कि सोमवार से लाइन में लगने के बाद भी उन्हें टिकट नहीं मिला। टिकट बिक्री के दौरान किसी तरह के हंगामे पर नियंत्रण के लिए कोतवाली, रायपुरवा, कर्नलगंज और छावनी थाने की पुलिस फोर्स तैनात थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें