फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस पत्र से पीएम जानेंगे ‘यूपी के मन की बात’

Thu, 17 Nov 2016 12:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मुस्लिम महिलाओं ने भी पत्र के जरिए मन की बात पीएम तक पहुंचाने को आकांक्षापत्र भरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आकांक्षापत्र के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के लोगों के मन की बात जानेंगे। इसके बाद लोगों की समस्याओं और सुझाव पर योजना बनाकर काम करेंगे। इसके तहत बुधवार को कानपुर के किदवई नगर चौराहे से इस मुहीम की शुरूआत की गई। रथ में लगी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के भाषण और संदेश को दिखाया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने लोगों को अपने सुझाव और समस्याएं बताने के लिए पत्र बांटे, जिन्हें लोगों ने मौके पर ही भरकर रथ में लगी आकांक्षा पेटिका में डाल दिया। दोपहर में दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. अनीता गुप्ता और उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। पार्टी नेताओं ने बताया कि अधिकांश लोगों ने प्रदेश में शराब बंदी, कानून और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा पुख्ता किए जाने की मांग की है। मुस्लिम महिलाओं ने भी पत्र के जरिए मन की बात पीएम तक पहुंचाने को आकांक्षापत्र भरे। इस मौके पर डॉ. रेखा पांडे, गायत्री उमराव, अनीता त्रिपाठी, सोनल गौड़़, नीरज त्रिपाठी, अमित मल्होत्रा, प्रमोद जायसवाल, शिवशंकर सैनी, नवाब सिंह, पुनीत साहू, ओमप्रकाश बकसरिया, हरीशंकर गुप्ता, गिरीश बाजपेई समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें