फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह 3 बजे उठ जाते हैं यूपी के नए सीएम, जानिए उनका डेली रूटीन 

Mon, 20 Mar 2017 03:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
गोरखपुर के गोरक्षनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर और सांसद योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में यूपी के सीएम पद की शपथ ली हैं। इसी के साथ योगी आदित्यनाथ के कंधों पर भारत के सबसे विशाल सूबे की जिम्मेदारी आ गई है। जाहिर सी बात है कि योगी के सीएम बनते ही अब उनकी आम दिनचर्या भी प्रभावित होगी। तो आइए जानते है योगी की पहले की दिनचर्या के बारे में....   
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
अपने हठ योग के लिए प्रसिद्ध नाथ पंथ की सबसे बड़ी पीठ गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर हैं महंत योगी आदित्यनाथ। वो सुबह 3 बजे जग जाते हैं। 4 से 5 बजे तक योगा करते हैं। 5 बजे सभी मंदिर की पूजा करने के साथ ही सफाई व्यवस्था भी देखते हैं। इस दौरान वे गाय को गुड़ और बिस्कुट खिलाते हैं। तालाब में मछलियों और बत्तख से लेकर सभी पशु-पक्षियों को अपने हाथों से दाना खिलाते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
सुबह 8 बजे नाश्ते में दलिया, चना, मौसमी फल खासकर पपीता और सेब पसंद है। नाश्ते में ड्राई फ्रूट्स भी रहते हैं। मीठा मट्ठा (छाछ) लेते हैं। सुबह 8:30 से 9 बजे गोरखनाथ मंदिर और उसकी संस्थाओं से सम्बंधित कामकाज निपटाते हैं। इस दौरान वे पेपर भी पढ़ते हैं। सुबह 9 से 11 बजे तक वे फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करते हैं।

 

4 of 5
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
11 से 2 बजे तक वे काफिले के साथ किसी न किसी क्षेत्र में तय कार्यक्रमों के लिए निकल जाते हैं। 2 बजे वे मंदिर वापस आ जाते हैं और सामान्य भोजन जैसे- चावल, दाल, रोटी, सब्जी खाते हैं। यदि नहीं आ सके तो रास्ते में ड्राईफ्रूट ही खा लेते हैं। जो उनकी गाड़ी में ही रखा रहता है। शाम 4 बजे तक वो हर हालत में मंदिर आ जाते हैं और नीचे बैठक में ही रहकर लोगों से बातचीत करते हैं और उनकी समस्याएं सुनते हैं। शाम 5 से 7 बजे वो गायों को चारा खिलाते हैं। इसके बाद वे पूरे मंदिर का भ्रमण करके संबंधि‍त प्रशासनिक कामों को निपटाते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
रात 9 बजे भोजन करते हैं। सादा खाना- दाल, चावल, रोटी सब्जी या खिचड़ी खाना पसंद है। रात 10 से 11 ये समय वो सुरक्षित रखते हैं और अपने रूम में रहते हैं। इसके बाद करीब 11 बजे तक वो सो जाते हैं। लेकिन इसके पहले वे ये मंदिर में घूमकर चेक करते हैं कि कहीं कोई बिना भोजन के तो नहीं रह गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें