फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर की इस छात्रा को किया जाएगा अटल बिहारी वाजपेयी स्वर्ण पदक से सम्मानित

Wed, 05 Sep 2018 03:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेई
विज्ञापन
यूपी के कानपुर शहर की डीबीएस कॉलेज की छात्रा शिवानी तिवारी को पहला अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रा का नाम तय कर दिया है। शिवानी को गृहमंत्री राजनाथ सिंह इस पदक से नवाजेंगे।
विज्ञापन


पदक शुरू करने पर अंतिम मुहर छह सितंबर को होने वाली कार्यपरिषद की बैठक में लगेगी। इसे कानपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) की ओर से शुरू करवाया जा रहा है। 
Trending Videos

अटल बिहारी वाजपेई
मंगलवार को कूटा के अध्यक्ष डॉ. बृजेश यादव और महामंत्री डॉ. विवेक द्विवेदी ने एक लाख रुपये का चेक विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता को सौंपा। डॉ. विवेक द्विवेदी ने बताया कि इस पदक के लिए कूटा की ओर से दो लाख रुपये की राशि विश्वविद्यालय को दी जानी थी। शेष एक लाख रुपये भी जल्द दे दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि यह पदक एमए के राजनीति विज्ञान में सर्वोच्च अंक लाने वाले छात्र/छात्रा को हर साल दिया जाएगा। बता दें कि इस बार दीक्षांत समारोह 11 सितंबर को विश्वविद्यालय में होना है। इसमें बतौर मुख्य अतिथि गृहमंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल राम नाईक करेंगे। 
विज्ञापन

शिवानी पाएंगी तीन मेडल

अटल बिहारी वाजपेयी
डीबीएस कॉलेज की छात्रा शिवानी तिवारी पुत्री रजनीकांत तिवारी को इस बार तीन अलग-अलग स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। 70 फीसदी अंक लाने वाली शिवानी को एमएम पांडेय स्वर्ण पदक और स्व. सुमित सांमल स्मारक स्वर्ण पदक मिलना तय है। इसके अलावा इस बार से शुरू हो रहे अटल बिहारी वाजपेयी स्वर्ण पदक भी दिया जाएगा।

बताते चलें कि विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में एमए में सर्वोच्च अंक लाने वाले छात्र/छात्रा को दो प्रायोजित स्वर्ण पदक मिलते थे। अब अटल बिहारी वाजपेयी स्वर्ण पदक भी इसी विषय में मिलेगा। इससे एमए (राजनीति शास्त्र) में सर्वोच्च अंक लाने वाले छात्र/छात्रा को तीन पदक मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें