फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार मतदाताओं को मिलेगा एक ऐसा हथियार जिससे उड़ेंगे उम्मीदवारों के होश

Tue, 24 Oct 2017 04:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
इस बार के निकाय चुनावों में मतदाताओं को एेसा हथियार दिया गया है जिससे वो उम्मीदवारों के होश उड़ा सकते हैं। निकाय चुनाव में पहली बार मतदाताओं को नोटा (इनमें से कोई नहीं) का विकल्प मिलेगा। नगर निगम के चुनाव में ईवीएम, नगर पालिका और नगर पंचायत में बैलेट पेपर पर नोटा का चिह्न (क्रॉस) होगा।
विज्ञापन

 

वोट डालते हुए अपना यह विकल्प चुन सकेंगे

डेमो
राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश के विशेष कार्याधिकारी जय प्रकाश सिंह की ओर से जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में नोटा विकल्प की जानकारी दी गई है। पत्र में कहा गया है कि कुछ लोग अपना मत किसी भी प्रत्याशी को नहीं देना चाहते हैं। ऐसे में वह वोट डालते हुए अपना यह विकल्प चुन सकेंगे।

 

नोटा का चिह्न ईवीएम और मतपत्र दोनों में होगा

डेमो
नगरीय निकाय चुनाव में ऐसे मतदाता जो गोपनीयता भंग न करते हुए अपना मत किसी को न देना चाहते हो, उनके लिए नोटा का चिह्न ईवीएम और मतपत्र दोनों में होगा। सभी प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न के नीचे क्रॉस का चिह्न दिखेगा।

 
विज्ञापन

डेमो
मतदाता अगर किसी प्रत्याशी को नहीं चुनना चाहेंगे तो उसके आगे के खाने का बटन ईवीएम में दबा सकेंगे। मतपत्र में क्रास के चिह्न के आगे अपनी मुहर लगाएंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी वीके श्रीवास्तव ने बताया कि निकाय चुनाव में नोटा का विकल्प पहली बार मतदाताओं को मिलने जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें