फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का ये महानगर ठंड में दे रहा है शिमला को भी टक्कर, जानें क्या है वजह

Sun, 03 Dec 2017 03:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
हिमाचल की राजधानी शिमला अपनी प्राकृतिक सुंदरता, मौसम, बर्फबारी और ठंड के लिए देश ही नहीं विदेशों में भी मशहूर है। लेकिन यूपी के एक महानगर में इस बार इतनी ठंड पड़ रही है कि यहां के लोगों को शिमला जैसा एहसास हो रहा है। इस शहर के तापमान और शिमला के तापमान में बहुत हल्का सा अंतर देखा जा रहा है।   
विज्ञापन

तापमान में लगातार गिरावट आ रही है

डेमो पिक
कानपुर महानगर और इसके आसपास न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। बीते 24 घंटों में कानपुर का न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर 6.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह तापमान हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के करीब रहा। शिमला का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में भी महानगर सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन

दिन का भी तापमान कम हुआ है

डेमो पिक
दिन का भी तापमान कम हुआ है। इसकी वजह हवा के रुख में बदलाव है। बंगाल की खाड़ी में बने हवा के कम दबाव के चलते उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में अधिक नजर आया। यही वजह है कि शनिवार को तड़के चार बजे से लेकर सुबह तक जमकर ठंड पड़ी। दिन में आसमान साफ होने और धूप अच्छी निकलने की वजह से मौसम ठीक रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन के अंतराल में ठंड का असर थोड़ा कम होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें