फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 लाख से भी कम में मिलेगी ये बेहतरीन क्रूजर बाइक, फीचर्स की है भरमार और माइलेज भी है कमाल

Fri, 17 Nov 2017 04:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
155 cc इंट्रूूडर बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जापान की प्रमुख बाइक निर्माता कंपनी सुजुकी की नई बाइक इंट्रूूडर कानपुर शहर आ गई है। मंगलवार को चुन्नीगंज स्थित मोटर साइकिल हाउस में इसकी लांचिंग हुई। 155 सीसी पॉवर वाली ये बाइक क्रूजर सेग्मेंट में है। क्रूजर सेग्मेंट वाली बाइकें लंबी दूरी तय करने के बाद भी थकावट का अहसास नहीं होने देती हैं। 
विज्ञापन


मोटर साइकिल हाउस के डायरेक्टर हितेश आनंद का कहना है कि यह बाइक युवाओं के लिए डिजाइन की गई है। इसे ढाई, तीन सौ किलोमीटर चलाने के बाद भी थकावट नहीं होती। 155 सीसी पॉवर वाली बाइकों में इसका मॉडल सबसे बेहतरीन है। शहर में यह अभी भूरे और काले रंग में ही उपलब्ध है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 99,347 रुपये है।

एक लाख 15 हजार रुपये में ऑनरोड आ जाती है। इसे अधिकतम 125 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाया जा सकता है। एवरेज के मामले में यह स्पोर्ट्स बाइक की तुलना में अधिक किफायती है। एक लीटर पेट्रोल में 45 किलोमीटर माइलेज है। इस बाइक को सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन की भारतीय सहायक कंपनी सुजुकी मोटर साइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने बनाया है। बाइक की लांचिंग के समय रमेश आनंद, एरिया मैनेजर रोहित सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें