फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद भराई में छक कर खाया छोला, पनीर और खीर, देखते ही देखते 33 लोगों का हुआ ये हाल

Sun, 22 Jul 2018 12:36 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गोद भराई का खाना खाने के बाद बीमार हुए कई लोग
विज्ञापन
बात लजीज खाने की हो, छोला, पनीर की सब्जी और खीर का नाम न आए तो अधूरा सा लगता है। लजीज खाने की खुशबू ही लोगों को अपनी ओर खीच लाती है। लेकिन कई बार पेट में जाते ही ये खाना मुसीबत बन जाता है। इसके कई कारण भी हो सकते हैं। जैसे की अपज होना या फूड प्याजनिंग होना। लेकिन यूपी के हमीरपुर जिले में गोद भराई की रस्म के बाद 33 लोगों का बीमार होना खुशियों के आंगन में मुसीबत का पहाड़ ले आया। इसके बाद मौजूद लोगों ने तरह तरह की बातें करनी शुरू कर दी।

 

विज्ञापन

राठ कोतवाली के धमना गांव निवासी उदयभान लोधी की पुत्री पूनम की शुक्रवार को गोद भराई थी। मझगवां थाने के टोलारावत गांव से करीब दो दर्जन लोग आए थे। गोद भराई कार्यक्रम में गांव, परिवार व रिश्तेदार शामिल हुए। शाम करीब सात बजे ग्रामीणों का खाना शुरू हुआ।

गोद भराई का खाना खाने के बाद बीमार हुए कई लोग - फोटो : अमर उजाला
खाने में छोला, पनीर की सब्जी और खीर थी। गांव के शिवकुमार ने बताया सब्जी में खोया डाला गया था। खोया पुराना होने से रात करीब 11 बजे अचानक भोजन करने वाले लोगों को उल्टी और दस्त होने लगी। इस पर रात करीब 12 बजे सभी को सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी के डा. महेंद्र वर्मा ने बताया उल्टी दस्त से बेहाल लोगों का इलाज किया जा रहा है। हालत में सुधार है। उन्होंने बताया खाने कोई ऐसी चीज मिलाई गई है जो खराब थी।

 
विज्ञापन

गोद भराई का खाना खाने के बाद बीमार हुए कई लोग
ये लोग हुए उल्टी-दस्त के शिकार   
खाना खाने से गांव की विनीता (14), बबीता (10), नीरज (11), सुमित्रा (70), सूर्यांश (एक), नीतू (26), यश (6), नेहा (27), प्रवेश (25), राजकुमार (27), सोनपत (45), उदयभान (60), प्रेमनंदन (50), रिया (3), भानु (3), रजनी (23), शोभारानी (35), प्रवेश (25), सेजल (15), राजकुमार (27), ब्रजनंदन (52), सरस्वती (35), निधि (17), रोहित (10), संपत (45), रामबाई (70), दीक्षा (5), नीरज (10), प्रकाशरानी (45), भारती (35), विष्णु (28), कोमल (12) की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें