फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर चोरों ने तोड़ा एटीएम, कैमरे में लगाया टेप, फिर किया वो काम कि फैल गई सनसनी

Mon, 22 Jul 2019 03:47 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात के रनिया में सोमवार को शातिर चोरों ने एक्सेस बैंक का एटीएम तोड़ चोरी का प्रयास किया। पहले चोरों ने दीवार पर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। फिर एटीएम में लगे फ्रंट कैमरे में काला टेप लगा दिया। इसके बाद हथौड़े से वार कर एटीएम तोड़ा और कैश ड्रॉर काटने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए तो मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी संबंधित थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व फिंगरप्रिंट टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। क्षेत्रीय प्रबंधक सुभाष दिवाकर ने बताया कि 20 जुलाई को एटीएम में 14 लाख कैश डाला गया है। उसमें पहले से 4 लाख कैश था। कैश ड्रॉर न काट पाने से 18 लाख रुपए सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें