फर्रुखाबाद जिले में चोर अब घरों के अलावा अब भगवान के घरों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। कोहरे और ठिठुरन भरी सर्दी में चोरों ने मंदिर के दानपात्र तोड़ डाले। इसके बाद चांदी के बर्तनों के अलावा अन्य सामान भी पार कर दिया। घना कोहरा और सर्दी चोरों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। आए दिन चोर किसी न किसी मकान को अपना निशाना बना रहे हैं।
अबकी बार चोरों का निशाना भगवान का घर बना। कादरीगेट थाना क्षेत्र के अमेठी कोहना स्थित सांई मंदिर में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने पुजारी को उसके कमरे में बंद कर दिया। पूरे मंदिर में अंधेरा करने के बाद वहां लगे दो दान पात्रों के ताले तोड़ दिए। इनमें रखी नकदी और मंदिर में रखे चांदी के बर्तन भी ले गए। चोर मंदिर परिसर में खड़ी पुजारी की बाइक ले जाने लगे।