फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, उठा ले गए सामान

Thu, 03 Jul 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता में चोरों ने मंगलवार रात को एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी कर ली। साथ ही पास में रहने वाली भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष की दो बकरियां भी खोल ले गए। पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन की है।
विज्ञापन

मवई मुक्ता निवासी राजेंद्र कुमार उर्फ राजू पाल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका परिवार भी वहीं रहता है। मंगलवार रात को चोर उनके घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर चोरी की। बाद में चोर पड़ोस में रहने वाली भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कल्पना पाल के घर के बाहर बंधी दो बकरियां भी खोल ले गए। सुबह जागे पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देख घटना की जानकारी गृहस्वामी को दी।
राजेंद्र ने फोन पर बताया कि कुछ दिन पहले पत्नी विनीता परिजन के साथ शादी समारोह में शामिल होने गांव गई थीं। सोमवार को वह घर में ताला लगा कर वापस दिल्ली आ गईं। उन्हें पांच जुलाई को वापस आना था। इसके चलते पत्नी जेवर व कुछ नकदी घर पर छोड़ आई थी। उसके आने पर ही पता चलेगा कि चोर क्या ले गए हैं। परिवार के लोगों से काफी सामान गायब होने की जानकारी मिली है। वहीं कल्पना ने बताया कि मंगलवार रात को मवेशियों को बांधने के बाद सेवादार रामबाबू कुछ दूरी पर सो गए थे। सुबह उनके जागने पर दो बकरियां गायब मिलीं। बिहार घाट चौकी प्रभारी रमेश चंद्र ने छानबीन की है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें