फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लोको पायलट के घर से चोरों ने उड़ाईं चांदी की मूर्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र के गोपालनगर में रविवार रात चोरों ने लोको पायलट अनुज त्रिपाठी के बंद घर से पीतल के बर्तन और चांदी की मूर्तियां पार कर दीं। गोपालनगर निवासी लोको पायलट अनुज कानपुर-दिल्ली रूट के ट्रेन चालक हैं। घर के सामने ही उनके बड़े भाई विजय भी रहते हैं। विजय के अनुसार रविवार रात अनुज करीब शाम सात बजे ताला बंद कर ड्यूटी पर चले गए थे। सोमवार सुबह वह घर से बाहर निकले तो अनुज के घर का दरवाजा खुला देखा। चोरी का अंदेशा हुआ और पुलिस को सूचना दी। घर में दाखिल हुए चोर कमरे के ताले तोड़कर अलमारियों में रखे पीतल के बर्तन और चांदी की मूर्तियां उठा ले गए। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में आसपास के सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें