कानपुर। बेकनगंज थाना क्षेत्र के हीरामन का पुरवा में चप्पल के कारखाने में रविवार रात छापा मारा। मौके से 11 जुआरियों के साथ 44 हजार से ज्यादा रुपये, आठ मोबाइल, तीन ताश की गड्डियां बरामद कीं। पुलिस ने जुआरियों का सोमवार सुबह क्षेत्र में जुलूस निकाला। बेकनगंज इंस्पेक्टर मो. मतीन खान ने बताया कि रविवार देर रात हीरामन का पुरवा में मो. खालिद के चप्पल के कारखाने में घेराबंदी करके छापा मारा। मौके से इमरान, गुलफाम, मो. जमीर, मो. रिजवान, फिरोज आलम, अब्दुल रहमान, इम्तियाज अहमद, फिरोज, हस्सान, सरताज अहमद, मो. खालिद को गिरफ्तार किया। सोमवार सुबह पुलिस ने बेकनगंज, दादामिया, तलाक महल, नई सड़क में जुआरियों का जुलूस निकाला। इस दौरान जुआरियों ने कहा कि अब वे कभी जुआ नहीं खेलेंगे। इंस्पेक्टर ने बताया कि सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। (संवाद)