फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: चोरों ने तीन कमरों का ताला तोड़ नकदी समेत 10 लाख के जेवर किए पार

Tue, 13 Nov 2018 02:47 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अौरैया में एक घर से चोरों ने पार किए नकदी समेत 10 लाख के जेवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने बीती रात एक घर में घुसकर नकदी समेत 10 लाख के जेवरात पार कर दिए। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पीड़ित ने संबंधित थाने की पुलिस को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


यह घटना औरैया जिले के ग्राम ताल्हेपुर की है। यहां चोरों ने बीती रात वहीद पुत्र रफीक खान के घर में जीने के दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुस आए। चोरों ने तीन कमरों के ताले तोड़कर उसमें रखे बक्शों व अलमारी से नकदी समेत 10 लाख के जेवरात पार कर दिए। जानकारी के अनुसार बक्सों व अलमारी में रखे जेवरात पीड़ित गृहस्वामी की चार पुत्रियों व दो पुत्रवधू के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें