कानपुर। सेन पश्चिम पारा के दीनदयालपुरम में तीन सितंबर को राजू गाैतम के घर से चोर चार मोबाइल और एक लैपटाप चोरी कर ले गए थे। घर के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों में इलाके का विपिन और उसका साथी चोरी कर जाते हुए दिखाई दिखे थे।
राजू के बेटे शिवा ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। शिवा के अनुसार घटना के दिन सुबह चार बजे उसकी मां मेनगेट खोलकर सफाई कर रही थी। आरोपी मौका पाकर कमरे से मोबाइल और लैपटाप चोरी करके निकल गए। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।