फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Crime: मकान पर चोरों ने बोला धावा, लॉकर तोड़कर ज्वेलरी और नगदी पार, छत पर पड़ा था सामान और बैग

Wed, 12 Jul 2023 01:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: पीड़ित ने थाना पुलिस को सूचना देकर जांच की गुहार लगाई है। सीओ राजेश कमल ने बताया कि जांच की जा रही है। अज्ञात चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर जेवर और नगदी पार कर दिए। कमरे में  समान जमीन पर फैला हुआ था। साथ ही कुछ सामान और बैग छत पर पड़े थे।
विज्ञापन
छत पर फैला सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र के झलोखर गांव में चोरों ने एक मकान पर धावा बोल दिया। मकान में घुसे चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और18 हजार नगदी पार कर दिए। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के झलोखर गांव में मंगलवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने गांव निवासी रामदास के घर में चोरी को अंजाम दिया।

विज्ञापन

रामदास ने बताया कि मैं और मेरा बेटा कृष्णचंद, बहु और एक नाती देर रात्रि साढ़े 10 बजे खाना खा कर सो गए थे। हम जब सुबह जगे, तो देखा कि दरवाजे खुले पड़े थे। अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था और समान जमीन पर फैला हुआ था। साथ ही कुछ सामान और बैग छत पर पड़े थे। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
उसने बताया की चांदी की दो जोड़ी पायल, एक सोने की बेसर, एक सोने का नागफुल और चांदी की बिछिया, तोड़िया अन्य छोटा मोटा चांदी का सामान और 18 हजार रुपये नगद चोरी करके चोर ले गए। थाना पुलिस को सूचना देकर जांच की गुहार लगाई है। सीओ राजेश कमल ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें