फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: घर वाले सोते रहे चोर लाखों के जेवर व नकदी ले उड़े, पुलिस कर रही जांच

Thu, 01 Aug 2024 08:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
विज्ञापन
शुक्लागंज में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जगनीखेड़ा गांव के बाला जी मंदिर वाली गली में बुधवार की रात रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मचारी के घर में छत के रास्ते घुसे चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर लगभग 20 लाख के जेवर व 20 हजार रुपये नकद उठा ले गए। घर वाले सोते रहे, उन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी। सुबह जागने पर वारदात की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर दोपहर में पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मचारी रवींद्र सिंह भदौरिया ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी बहू का बनारस में इलाज चल रहा। बुधवार की रात लगभग 12:30 बजे बेटे जितेंद्र व बहू स्वीटी को बनारस भेजने के बाद वह पत्नी सुशीला व नाती हार्दिक के साथ अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह जागने पर बेटे जितेंद्र के कमरे का दरवाजा खुला मिला। छत पर जाकर देखा तो वहां दरवाजे की कुंडी लगी थी, लेकिन ताला गायब था। कमरे में रखी अलमारी का लॉकर टूटा था। लॉकर में रखा लगभग 20 लाख रुपये कीमत का जेवर और 20 हजार रुपये नकद गायब था। वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।

घर के अंदर से मोबाइल फोन चोरी
शुक्लागंज। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले में छत के रास्ते घुसे चोर घर में रखा महंगा मोबाइल फोन उठा ले गए। आजाद नगर निवासी अभिषेक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बुधवार की देर रात चोर उनके घर में छत के रास्ते घुसे और घर में रखा महंगा मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें