फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सराफ की दुकान में चोरों ने लगाई सेंध

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नयागंज स्थित सराफ की दुकान में चोरों ने छत के रास्ते से दुकान तक पहुंचने के लिए चार फुट लंबाई की सेंध लगाई। हालांकि, चोर दुकान में घुसते तब तक सुबह हो गई। इस कारण उन्हें लौटना पड़ा। दोपहर 12 बजे जब सराफ दुकान पहुंचे तो भीतर मलबा पड़ा देख दंग रह गए। कलक्टरगंज पुलिस ने जांच की। इंस्पेक्टर एसके सिंह का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

नयागंज निवासी चंद्रकिशोर भाटिया की चौराहे के निकट गहनों की बड़ी दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे जब उन्होंने दुकान खोली तो देखा कि भीतर मलबा फैला हुआ है। आगे जाकर देखा कि ऊपर की मंजिल जहां सालों पहले बैंक हुआ करती थी वहां से गली के रास्ते करीब चार फीट लंबी दीवार काटकर सेंध लगाने का प्रयास किया गया है। दुकान में लगे कैमरों में सिर्फ मलबा गिरते ही दिखाई दे रहा है। चोर नजर नहीं आया। पुलिस के अनुसार चोरों ने करीब देर रात दो बजे सेंध लगाना शुरू किया। पांच बजे के बाद दुकान के कैमरे में कोई मलबा गिरता नहीं दिख रहा है। ज्वैलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी रामकिशोर ने पुलिस से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें