फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका के घर चोरी: चोर का हैरान करने वाला खुलासा- रेलबाजार थानेदार ने 25 लाख के जेवर बरामद कर बेच दिए

Mon, 21 Oct 2024 12:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बर्रा में शिक्षिका के घर हुई चोरी के मामले में पकड़े गए चोर ने खुलासा करते हुए आरोप लगाया कि रेलबाजार थानेदार ने 25 लाख के जेवर बरामद कर बेच दिए। मामले में सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। साथ ही थानेदार को छुट्टी पर भेजा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्रा में शिक्षिका के घर से लाखों की चोरी के मामले में पकड़े गए चोर ने पुलिस को बताया कि उसके गिरोह को कुछ दिन पहले रेलबाजार थानेदार ने पकड़ा था। थानेदार व उनके कारखास सिपाही ने करीब 25 लाख का सोना बरामद कर बेच दिया था और सभी आरोपियों को छोड़ दिया था। यह सुनते ही सकते में आए पुलिस अधिकारियों ने चोर के आरोपों की जांच की जिम्मेदारी एसीपी कैंट को दी है। जांच प्रभावित न हो इसलिए थानेदार को छुट्टी पर और सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन


बर्रा-छह के एमआईजी-32 निवासी शिक्षिका शालिनी दुबे के घर पर बीती 30 सितंबर को ताला तोड़कर करीब 25 लाख की चोरी हुई थी। शिक्षिका के पति बीएसएफ में नौकरी करते हैं। शालिनी ने बर्रा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना की जांच कर रहे बर्रा थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक चोर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में चोरी के आरोपी ने बताया कि चोरों के गैंग को रेलबाजार थानाध्यक्ष विजय दर्शन शर्मा ने अभी कुछ दिन पहले पकड़ा था।
विज्ञापन

इस गुडवर्क में उनके साथ हेड कांस्टेबल आमिल हाफिज भी था। चोरी के आरोपी ने बताया कि उस वक्त बरामद लाखों के जेवर थानेदार ने एक सराफ की मदद से गलवाकर बेच दिए थे। इसके बाद चोरों को छोड़ दिया गया था। मामला आला अफसरों तक पहुंचा तो एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर ने चोर के आरोप की जांच शुरू कराई है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सोमवार को जांच रिपोर्ट आने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में आरोपी थानेदार विजय दर्शन से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें