कानपुर। कल्याणपुर के कैलाश विहार आवास-विकास एक निवासी नैनसी शुक्ला ने पुलिस को बताया कि सात जून की रात तकरीबन 2:40 बजे एक चोर घर का मेन गेट फांदकर अंदर घुसा। उनके कमरे से 20 हजार रुपये व चार्जिंग पर लगे दो मोबाइल फोन चुरा ले गए। सोमवार सुबह जागने पर चोरी की जानकारी हुई। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में चोर कैद हो गया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)