कानपुर। चकेरी निवासी 22 वर्षीय युवती के मुताबिक वर्ष 2022 में उनकी इंस्टाग्राम के जरिये बंगाली कॉलोनी निवासी हनी दुग्गल से हुई। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। आरोप है कि कुछ समय बाद से आरोपी ने उन्हें शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण शुरू कर दिया। करीब चार साल तक आरोपी शारीरिक शोषण करता रहा। जानकारी करने पर आरोपी शादीशुदा निकला। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी उन्हें जान से मार देने की धमकी देने लगा। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सोमवार को आरोपी पटेलनगर रेलवे क्राॅसिंग के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। (संवाद)