कानपुर। रोगियों के फोन चुराने वाला चोर सोमवार को हैलट में पकड़ा गया। इस चोर की महीनों से तलाश रही है। इमरजेंसी में आने वाले रोगियों के तीमारदारों तथा अस्पताल के अंदर रोगियों का सामान चुरा लेता रहा। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि चोर को इमरजेंसी के पास लोगों और सुरक्षा गार्डों ने पकड़ लिया। उसे हैलट पुलिस चौकी को सौंप दिया गया। पिछले साल आठ दिसंबर को इस चोर के खिलाफ थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।