फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में छाए…धरातल पर नहीं उतर पाए, प्रस्तावित 246 परियोजनाओं में 83 ही हुईं शुरू

Sat, 22 Mar 2025 12:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: साढ़ में लगी इकाइयों में रक्षा-प्रतिरक्षा उत्पाद बनने लगे हैं। इसके अलावा अन्य इकाइयों में सैडलरी, जूते, बैग, पर्स और घुड़सवारों के पहने जाने वाले कपड़े तैयार किए जाने लगे हैं। बकरी पालन, नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज में किए गए निवेश प्रस्ताव भी शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
इंडस्ट्रीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में शहर के उद्यमियों ने 828 निवेश प्रस्ताव दिए थे। इनमें 60285.97 हजार करोड़ रुपये के निवेश के लिए एमओयू हुए थे। 4,183,12 रोजगार दिए जाने का दावा किया था। बाद में इनमें से 246 परियोजनाएं हीं ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए चुनी गईं। इनमें 19,479.44 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित था। पिछले साल फरवरी में यह सेरेमनी हुई थी। लेकिन, एक साल में सिर्फ 83 परियोजनाओं में व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो पाया है।

विज्ञापन

2,616 करोड़ का निवेश हुआ है और 6,916 लोगों को रोजगार मिला है। चालू हुईं परियोजनाओं में मैग्नस प्रतिरक्षा क्षेत्र का 50 करोड़ का प्रोजेक्ट और स्काईलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर का 500 करोड़ का प्रोजेक्ट शामिल है। साथ ही श्रीमहादेव कैटल फीड और महाकालेश्वर इंटरप्राइजेज के 100-100 करोड़ रुपये के प्रस्ताव अमल में आ चुके हैं। एक ई-रिक्शा, दो ऑटोमोबाइल, दो पॉलीमर और पॉलीट्यूब की इकाइयां भी शुरू हो गई हैं। नौ से ज्यादा पैकेजिंग इकाइयां और ट्रेडिंग, होजरी, टेक्सटाइल की इकाइयां भी चालू हुई हैं।

जिनके पास जमीन, अभी उनमें ही उत्पादन
हालत यह है कि अभी वही निवेश प्रस्ताव धरातल पर आए, जिनके पास जमीन थी। उपायुक्त उद्योग, अंजनीश प्रताप सिंह के अनुसार साढ़ में लगी इकाइयों में रक्षा-प्रतिरक्षा उत्पाद बनने लगे हैं। इसके अलावा अन्य इकाइयों में सैडलरी, जूते, बैग, पर्स और घुड़सवारों के पहने जाने वाले कपड़े तैयार किए जाने लगे हैं। बकरी पालन, नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज में किए गए निवेश प्रस्ताव भी शुरू हो गए हैं। ग्रुप हाउसिंग और मेडिकल उद्योग में कई हजार करोड़ के प्रस्तावों में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जो अगले कुछ महीनों में पूरा हो जाएगा। शेष के लिए अभी जमीन की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन

शहर में निवेश की स्थिति
2018 में लखनऊ में हुए निवेशक सम्मेलन में शहर के उद्यमियों ने 65 करार किए थे। यह निवेश प्रस्ताव धरातल पर आने शुरू हुए थे कि देश में कोरोना आ गया था। इसके बाद 2021 में प्रक्रिया आगे बढ़ी। इसमें से 10 प्रस्ताव कोरोना के चलते आगे नहीं बढ़ पाए थे। 55 प्रस्ताव धरातल पर आए थे। 2022 में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 में शहर के 100 उद्यमियों ने 400 करोड़ के निवेश प्रस्ताव दिए थे। इसमें 30 फूड-फूड प्रोसेसिंग की इकाइयां शुरू हो चुकी हैं। प्लास्टिक, पैकेजिंग, इंजीनियरिंग, होजरी, डेयरी, रेडीमेड की 35 से ज्यादा इकाइयों में उत्पादन शुरू हो चुका है। नॉनलेदर सैडलरी की 10 इकाइयां भी उत्पादन में आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें