फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और मुलायम के रिश्तेदारों पर कुछ इस तरह भारी पड़ा निकाय चुनाव

Fri, 01 Dec 2017 05:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

president ramnath kovind daughter in law deepa kovind
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव की साली कल्पना गुप्ता और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बहू दीपा कोविंद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी निकाय चुनावों के नतीजों में राजनीति के गलियारों में अपना रसूख बनाए रखने वाले कई चिरपरिचित चेहरे अपनी साख बचाने में असफल रहे।  जानें ऐसे बड़े चेहरों के बारे में...
विज्ञापन
मुलायम की साली कल्पना हारीं
औरैया बिधूना से मुलायम सिंह की साली कल्पना गुप्ता को हार का सामना करना पड़ा है। बिधूना नगर पंचायत से सपा से टिकट न मिलने पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की साली कल्पना गुप्ता ने सपा से बगावत कर दी थी। उन्होंने निर्दलीय अपना नामांकन दाखिल करा दिया था। उनके साथ तमाम समर्थक थे। कल्पना गुप्ता ने तब कहा था कि मुलायम सिंह का आशीर्वाद उनके साथ है। विधानसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव के साढ़ू प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस का सिटिंग विधायक होते हुए भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने टिकट काट दिया था। उस समय काफी विवाद रहा।
इस सीट से नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर अमित बाथम (लाल्टू) ने जीत हासिल की है। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बहू को करना पड़ा हार का सामना 
जनपद कानपुर देहात से झिंझक नगर पालिका से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की भतीज बहू दीपा कोविंद को करारी हार झेलनी पड़ी है। यहां से बसपा की सरोजिनी संखवार ने जीत हासिल कर ली है। भारतीय जनता पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज दीपा कोविंद ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। दीपा कोविंद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की भतीज बहू हैं। उन्होंने कानपुर देहात के झींझक नगर पालिका परिषद के चेयरमैन का निर्दलीय नामांकन कराया।  दीपा कोविंद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भतीजे पंकज कोविंद की पत्नी हैं। पकंज ने पत्नी की टिकट कटने पर कहा था कि उनके साथ बीजेपी ने ठीक नहीं किया। उन्होंने पार्टी के लिए ईमानदारी से कड़ी मेहनत की। उन्हें विश्वास था कि उनकी पत्नी को बीजेपी प्रत्याशी बनाएगी। जब बीजेपी की लिस्ट आ गई तो उन्हें झटका लगा। उनकी पत्नी का नाम लिस्ट में नहीं था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी ने जिसे उम्मीदवार बनाया है न तो पार्टी के लोग उसे जानते हैं न ही लोगों के बीच उसकी कोई पहचान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें