25 दिसंबर तक ब्लॉक रहेगा तीन नंबर प्लेटफॉर्म, दो ट्रेनें निरस्त
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन का ट्रैक वाशेबल एप्रन बनाए जाने की वजह से यह प्लेटफार्म 11 नवंबर से 25 दिसंबर (45 दिन) तक बंद रहेगा। इसके चलते कई ट्रेनों का संचालन अनवरगंज, पनकी और उन्नाव स्टेशन से होगा। दो ट्रेनों को रद्द भी किया गया है, जबकि कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले गए हैं। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ विजय कुमार ने अपील की है कि यात्री इस बदलाव पर नजर रखें।
दूसरे स्टेशनों से चलेंगी ये ट्रेनें
कानपुर से फर्रुखाबाद के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 54158 अनवरगंज तक ही आएगी। 54102 कानपुर प्रयाग पैसेंजर भी अनवरगंज से चलेगी। रायबरेली-कानपुर पैसेंजर (54211, 54336, 54335, 54212) कानपुर नहीं आएंगी। इन ट्रेनों का संचालन उन्नाव से होगा।
ये ट्रेनें निरस्त
सीतापुर कैंट से कानपुर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 54325 और 54326 और 64163 कानपुर-पनकी मेमू निरस्त रहेगी। इन ट्रेनों का संचालन 26 दिसंबर से शुरू होगा।
इन ट्रेनों के बदले प्लेटफार्म
ट्रेन नंबर 14152 आनंद विहार-कानपुर, 51803 झांसी-कानपुर, 54211 रायबरेली-कानपुर, 64594 कानपुर-फतेहपुर, 13008 तूफान एक्सप्रेस, 14109 चित्रकूट-कानपुर, 12034 नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी, 12505 नार्थ ईस्ट, 18101 मूरी एक्सप्रेस, 14217 प्रयाग-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस अब प्लेटफार्म नंबर तीन के बजाय प्लेफार्म नंबर एक पर आएंगी। 15003 चौरी-चौरा, 64235 बाराबंकी-कानपुर अब प्लेटफार्म नंबर दो पर आएंगी। 64201 लखनऊ कानपुर और 64153 कानपुर इटावा अब प्लेटफार्म नंबर आठ-नौ से मिलेगी। 14110 कानपुर-चित्रकूट एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर पांच से चलेगी। इसके अलावा प्रयाग चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस का इंजन अब कानपुर के बजाय टूंडला में बदला जाएगा।