बाजार में एटमास पेंट भी बिक्री को उपलब्ध है। जिसको लेकर कंपनी दावा करती है कि कमरे के अंदर यदि धूम्रपान का धुआं, रसोई से उठने वाला बदबू या झारयुक्त धुआं उठता है और यह पेंट दीवारों पर लगा हुआ है तो 67 प्रतिशत तक यह बदबू और धुआं यह एटमास पेंट स्वयं खींच लेगा। यानी यहां पर भी यह पेंट आपके स्वास्थ्य का ख्याल रखेगा।
लो...भाई सीलन की समस्या भी खत्म
कुछ साल घर के निर्माण को हुए नहीं तो सीलन की समस्या शुरू। यह न सिर्फ आपके घर की सुंदरता को कम करती है बल्कि समय के साथ लगातार खतरनाक भी होती जाती है लेकिन पेंट्स बाजार में इसके लिए भी समाधान है। सीलन को खत्म करने के लिए डेमप्लाक टू के उपलब्ध है इसमें एक पाउडर व लिक्विड है जोकि प्लास्टर तोड़कर लगाना है उसके ऊपर प्लास्टर होना है। कंपनी का दावा है कि इसके बाद सीलन दिखाई नहीं देगी। इसकी मांग भी काफी बढ़ी है।
दीवारों पर पेंट्स के स्थान पर इस बार रॉयल प्ले के नाम से प्रोडेक्ट निकाला गया है जो मेटेलिक व नान मेटेलिक में उपलब्ध है। यह पेंट से कुछ गाढ़ा होता है और इसकी कीमत हुनरमंद कारीगरों को स्क्वायर फिट के हिसाब से देनी होती है। इनमें कई कलर व श्रेणियां उपलब्ध हैं जो दीवारों को नया लुक देने में सक्षम हैं। इसे भी आप अपना सकते हैं।
वॉल पेपर भी बदलेगा दीवारों की रंगत
55 से 57 स्क्वायर फिट में इस बार वाल पेपर के रोल भी बाजारों में उपलब्ध हैं जो 1500 से लेकर दो हजार की रेंज में हैं। एक दीवार पर करीब तीन रोल लगाकर दीवारों को एक नया लुक दिया जा सकता है।
वॉल फैशन यानी स्टैंसलि की भी धूम
यदि आप अपने घरों के कमरों की दीवारों को नया लुक देना चाहते हैं तो वॉल फैशन में स्टैंसिल आपकी खासी मदद कर सकता है। स्टैंसिल की शीटें उपलब्ध हैं जो दीवारों पर चस्पा करने के बाद ऊपरी हिस्सा अलग कर दिया जाता है और उसके नीचे दीवारों पर बचता है आपको लुभाने वाली पेंटिंग। इसकी भी बाजारों में खासी मांग है।
पेंट्स में 28 प्रतिशत जीएसटी को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है जिससे पेंट्स के दाम घटे हैं लेकिन मजदूरी जो अभी तक 300 चल रही थी वहीं अब इसे बढ़ाकर साढ़े तीन सौ से चार सौ कर दी गई है।
कंपनियां देतीं हैं पेंटरों को नि:शुल्क प्रशिक्षण
अधिकृत विक्रेता तरंग जैन बताते हैं कि पेंट्स बाजार अब काफी वृहद हो गया है। कई नए चीजें बाजार में उपलब्ध हैं। जिनको पारंपरिक पेंटर कर पाने में अक्षम हैं। इसलिए कंपनियां इनको सिखाने के लिए समय समय पर पेंटरों को नि:शुल्क प्रशिक्षण देतीं हैं।