फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल हादसाः यूपी, एमपी और बिहार की सरकार ने किया मुआवजे का एलान

Sun, 20 Nov 2016 11:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रेलमंत्री सुरेश प्रभु और एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कानपुर डीएम को दिए सख्त निर्देश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के पास दलेल नगर गांव, पुखरायां में हुए भीषण रेल हादसे के बाद मरने वालों और घायल यात्रियों को रेलवे के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश सरकारों ने मुआवजा देने का एलान किया है।
विज्ञापन


कानपुर देहात के जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रेल दुर्घटना में मरने वाले यात्रियों के आश्रितों को 5-5 लाख, गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये व मामूली रूप से घायल लोगों को 25-25 हजार रुपये देने की घोषणा की है। आर्थिक सहायता रेलवे विभाग की ओर से दी जाने वाली सहायता से अतिरिक्त होगी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल में स्थिति का जायजा लेने के बाद एमपी के मृतकों को दो लाख, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार व मामूली घायलों को 25 हजार रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की है। 
विज्ञापन


बिहार सरकार रेल हादसे में मरने वाले बिहार के लोगों को दो लाख, गंभीर घायलों को 50 हजार व सामान्य घायलों को 25 हजार रुपये देगी। घायलों में बिहार के लोगों की संख्या ज्यादा है। हादसे की सूचना के बाद बिहार सरकार के प्रमुख सचिव (गृह) प्रत्यय अमृत, आईजी रेल अमित कुमार, विशेष सचिव गृह जितेंद्र कुमार घटनास्थल और हैलट अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें