इटावा। मतगणना के दिन शहर में मंगलवार को यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रूट डायवर्जन किया गया। 12 बिंदुओं पर जारी किया गया डायवर्जन सुबह तीन बजे से लेकर मतगणना समाप्त होने तक लागू रहेगा। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
-
1. कर्री पुलिया से कोई भी भारी वाहन बसरेहर इटावा की ओर नहीं आ सकेंगे। यह वाहन सैफई हवाई पट्टी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
2. दतावली नहर पुल से कोई भी वाहन जुगरामऊ की ओर नहीं आ सकेंगे। यह वाहन बिचपुरी खेड़ा, चितभवन होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
3. जुगरामऊ से कोई भी वाहन मंडी की ओर नहीं आ सकेगा। मतगणना कार्य संबंधी पास धारक वाहनों को मंडी की ओर आने दिया जाएगा। शेष वाहन पचावली चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
4. गेट नंबर दो के आगे रामा धर्मकांटा के सामने लगे बैरियर से मण्डी की तरफ कोई भी वाहन प्रवेश नहीं करेगा। यह सभी वाहन रोड के दोनो तरफ पार्क किए जाएंगे।
5. पचावली चौराहा से कोई भी वाहन जुगरामऊ की ओर नहीं आ सकेंगे।
6. फर्रुखाबाद अंडर ब्रिज पर लगे बैरीयर से मण्डी की तरफ कोई भी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा। यह वाहन रेखा पैलेस के बगल वाले खाली मैदान में पार्क किए जाएंगे।
7. जसवंतनगर की ओर से आने वाले वाहन फर्रुखाबाद ओवर ब्रिज से नीचे उतरने वाले सर्विस रोड पर नहीं उतर सकेंगे। मतगणना कार्य संबंध पास धारक वाहनों को पार्किंग तक आने दिया जाएगा। शेष वाहन बकेवर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
8. इकदिल की ओर से आने वाले वाहन भरथना ओवर ब्रिज के ऊपर सर्विस रोड के नीचे नहीं उतर सकेंगे। यह वाहन आईटीआई, सैफई हवाई पट्टी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। मतगणना कार्य संबंधी पास धारक वाहनों को पार्किंग स्थल में आने दिया जाएगा।
9. भरथना चौराहे से मतगणना कार्य संबंधी पास धारक वाहन के अलावा कोई भी वाहन मंडी को ओर नहीं जा सकेंगें। यह वाहन भरथना चौराहे से फर्रुखाबाद अंडर पास रोड के दोनों ओर पार्क किए जाएंगे। शेष वाहन भरथना होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
10. भरथना अंडर ब्रिज से गलत दिशा में सर्विस रोड से कोई भी वाहन मण्डी की ओर नहीं आ सकेगा।
11. चौधरी पेट्रोल पंप से कोई भी भारी वाहन भर्थना चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह वाहन एसएसपी चौराहा, आईटीआई चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
12. मंडी परिसर के गेट नं. दो से प्रशासनिक वाहन के अलावा सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
-
चुनाव के दिन यह रहेगी पार्किंग की व्यवस्था::::
इटावा। मतगणना ड्यूटी में लगे मतगणना कर्मी, पुलिस कर्मी, मीडिया, मतगणना एजेंट आदि के वाहन मण्डी परिसर में प्रवेश नहीं करेंगे। सभी वाहन निर्धारित पार्किंग में पार्क किए जाएंगे। मतगणना कर्मी/ पुलिस कर्मी व मतगणना एजेंट को मंडी परिसर के अंदर मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
इस तरह रहे पार्किंग व्यवस्था
1. इटावा शहर/चौधरी पेट्रोल पम्प तिराहा की तरफ से ड्युटी में आने वाले मतगणना कर्मी, पुलिस कर्मी, मतगणना एजेंट के वाहन P-01 पार्किंग स्थल समृद्धि हॉस्पिटल के पास एनएच-02 सर्विस रोड के किनारे खाली जगह में पार्क किए जाएंगे।
2. आईटीआई चौराहा की तरफ एनएच-02 से ड्यूटी में आने वाले मतगणना कर्मी, पुलिस कर्मी, मतगणना एजेंट के वाहन रेखा पैलेस के बगल में खाली स्थान में P-02 पार्किंग स्थल में पार्क किए जाएंगे।
3. भरथना की ओर से ड्युटी में आने वाले मतगणना कर्मी, पुलिस कर्मी, मतगणना एजेंट के वाहन एनएच-02 फर्रुखाबाद अंडरब्रिज से भरथना सर्विस रोड के किनारे P-03 पार्किंग स्थल में पार्क किए जाएंगे।
4. बसरेहर की ओर से ड्यूटी में आने वाले मतगणना कर्मी, पुलिस कर्मी, मतगणना एजेंट के वाहन जुगरामऊ चौराहे से धर्मकांटा तक रोड के किनारे P-04 पार्किंग स्थल में पार्क किए जाएंगे।