फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आज इन क्षेत्रों में गुल रहेगी बिजली, केस्को करवा रहा है मरम्मत का काम, जानें क्या हैं टाइमिंग्स

Wed, 05 Feb 2025 11:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केस्को की ओर से मेंटीनेंस कार्य करने के कारण शटडाउन लिया गया है। इसके चलते शहर के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
केस्को - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केस्को की ओर से बुधवार को कानपुर के विभिन्न स्थानों में मरम्मत कार्य के लिए शटडाउन लिया जाएगा। इससे विश्वबैंक बर्रा, बर्रा बाईपास, सेंगर गेस्ट हाउस, अहिरवां धाऊखेड़ा, देवीगंज, संजीवनगर में 10 से पांच बजे तक बिजली कटौती होगी। वहीं, गोविंदनगर, एलआईजी डबल स्टोरी, मिनी एमआईजी, बर्रा दो, यादव मार्केट व केडीए कॉलोनी में 10 से चार बजे तक और मोतीविहार, पांडुनगर, रेवमोती, शिवाजीनगर, नौबस्ता तुलसी विहार, डब्ल्यू ब्लॉक, केशवनगर में सुबह 11 से चार बजे तक बिजली गुल रहेगी।

विज्ञापन

फजलगंज, कालपी रोड, ईएसआई कॉलोनी में सुबह 10:30 बजे से एक बजे तक, विद्युत कॉलोनी, केबी कॉलोनी में सुबह 10 से चार बजे तक, नवाबगंज आजादनगर में 10 से तीन बजे तक विद्युत कटौती होगी। शास्त्रीनगर, विजयनगर, जेपी पार्क, धोबी पार्क, अंबेडकरनगर में सुबह 10 से चार, भैंरव घाट, तिलक नगर, पार्वती बांग्ला रोड, वीआईपी रोड पर सुबह 10 से पांच, रतनपुर, नीम चौराहा, डूडा कॉलोनी में सुबह 10 से चार, विष्णुपुरी, एकतापथ पर सुबह 11 से चार बजे और केशवपुरम ओ व एम ब्लॉक, राणा प्रतापनगर में सुबह 10 से चार बजे तक बिजली नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें