फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: अमार्यादित कपड़ों में काली बांह मंदिर में नहीं मिलेगा प्रवेश, प्रबंधन ने लागू किया ड्रेस कोड

Fri, 14 Jul 2023 08:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: पुजारी सचिन गिरी ने बताया सभी श्रद्धालुओं से मर्यादित वस्त्र पहनने के लिए मंदिर प्रबंधन ने अनुरोध किया है। इस बाबत मंदिर परिसर में विनम्र अनुरोध के साथ पोस्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
काली बाहं मंदिर में ड्रेस कोड को लेकर लगी सूचना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में अमार्यादित कपड़े पहनकर श्रद्धालु अब काली बांह मंदिर में दर्शन नहीं कर सकेंगे। मंदिर प्रबंधन ने नाइट सूट, कटी-फटी जींस आदि पहनकर दर्शन करने आने पर रोक लगाई है। इन निर्देशों के पोस्टर मंदिर परिसर में कई जगह लगाए गए हैं।

विज्ञापन

यमुना नदी के किनारे स्थापित महाभारत कालीन सभ्यता से जुड़े ऐतिहासिक काली बांह मंदिर में ड्रेस कोड लागू किया गया है। मंदिर प्रबंधन ने ड्रेस कोड लागू करने के बाद परिसर में दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए अपील करते हुए पोस्टर भी चस्पा किए हैं।
पोस्टरों में लिखा है कि हाफ पेंट, बरमूडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट और कटी-फटी जींस पहन कर कोई भी श्रद्धालु मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करने के लिए न आए। पुजारी सचिन गिरी ने बताया सभी श्रद्धालुओं से मर्यादित वस्त्र पहनने के लिए मंदिर प्रबंधन ने अनुरोध किया है।

विज्ञापन

विनम्र अनुरोध के साथ लगाए गए हैं पोस्टर
इस बाबत मंदिर परिसर में विनम्र अनुरोध के साथ पोस्टर लगाए गए हैं। बताया कि उम्मीद ऐसी जताई जा रही है कि श्रद्धालु मंदिर को मंदिर की दृष्टि से देखेंगे, पिकनिक स्पॉट की तरह नही। हर हाल में मंदिर प्रबंधन की ओर से जारी किए गए ड्रेस कोड के निर्देशों का पालन करेंगे।
विज्ञापन

मंदिर में बड़ी संख्या में प्रतिदिन आते हैं श्रद्धालु
देश में खाटू श्याम, महाकाल समेत कई मंदिरों में ड्रेस कोड व्यवस्था लागू होने के बाद जिले के पहले मंदिर में ऐसा निर्णय लिया गया है। बता दें कि नवरात्रों में इस मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन आते हैं। जिले के साथ ही अन्य आसपास के जनपदों के लिए भी यह मंदिर आस्था का केंद्र है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें