कानपुर। केस्को के पेड़ छंटाई के काम के चलते सोमवार को बस स्टॉप, पशुपतिनगर-1 और 2, यशोदानगर, रमजानी चौराहा, नमक फैक्टरी चौराहा और आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इन इलाकों में बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बाधित रहेगी। ऐसे ही सतबरी उपकेंद्र के तहत कोयलानगर के सेक्टर-6 व 7 स्वर्ण जयंती विहार में सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी केस्को मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने दी। (संवाद)