फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मरम्मत कार्यों के चलते आज यहां नहीं आएगी बिजली, इन क्षेत्रों में शटडाउन है प्रस्तावित…ये हैं टाइमिंग्स

Thu, 13 Feb 2025 11:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केस्को की ओर से मरम्मत कार्यों के चलते शटडाउन लिया गया है। इसके कारण शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विद्युत लाइन  ठीक करते कर्मचारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर केस्को द्वारा गुरूवार को विभिन्न क्षेत्रों में मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली नहीं आएगी। प्रमुख रूप से फूलबाग,झाड़ी बाबा के आसपास सुबह दस से डेढ़ बजे,अहिरवां देवीगंज,दादा नगर के आसपास 10 से 5 बजे,म्योर मिल, सिविल लाइंस, लीलामणि के आसपास 11 से 12 बजे तक बिजली नहीं आएगी। वहीं कार्मिक अपार्टमेंट, योग टॉवर के आसपास 11 से 2 बजे, खलासी लाइन, कमिश्नर आवास के आसपास 10 से 3 बजे के बीच बिजली नहीं आएगी।

विज्ञापन

वहीं जीआईसी, बकरमंडी व लकड़मंडी के आसपास 11 से दो बजे, आजाद नगर, विष्णुपुरी में 10 से 3 बजे,आर्य नगर में 11 से 2 बजे,पराग डेयरी,विद्यार्थी मार्केट,आर्य कल्याण मार्केट के आसपास 10 से 4 बजे,बीएनएसडी कॉलेज, सुलभ व परेड मैदान के आसापास 11 से 2 बजे तक बिजली नहीं आएगी। छबीलेपुरवा, गज्जुपुरवा, तेल मिल चुंगी के आसपास सुबह 10.30 से शाम 5 तक, जबकि जाजमऊ और संजय नगर में 11 से चार बजे के बीजली आपूर्ति नहीं होगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें