विद्युत लाइन ठीक करते कर्मचारी
- फोटो : amar ujala
कानपुर केस्को द्वारा गुरूवार को विभिन्न क्षेत्रों में मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली नहीं आएगी। प्रमुख रूप से फूलबाग,झाड़ी बाबा के आसपास सुबह दस से डेढ़ बजे,अहिरवां देवीगंज,दादा नगर के आसपास 10 से 5 बजे,म्योर मिल, सिविल लाइंस, लीलामणि के आसपास 11 से 12 बजे तक बिजली नहीं आएगी। वहीं कार्मिक अपार्टमेंट, योग टॉवर के आसपास 11 से 2 बजे, खलासी लाइन, कमिश्नर आवास के आसपास 10 से 3 बजे के बीच बिजली नहीं आएगी।
वहीं जीआईसी, बकरमंडी व लकड़मंडी के आसपास 11 से दो बजे, आजाद नगर, विष्णुपुरी में 10 से 3 बजे,आर्य नगर में 11 से 2 बजे,पराग डेयरी,विद्यार्थी मार्केट,आर्य कल्याण मार्केट के आसपास 10 से 4 बजे,बीएनएसडी कॉलेज, सुलभ व परेड मैदान के आसापास 11 से 2 बजे तक बिजली नहीं आएगी। छबीलेपुरवा, गज्जुपुरवा, तेल मिल चुंगी के आसपास सुबह 10.30 से शाम 5 तक, जबकि जाजमऊ और संजय नगर में 11 से चार बजे के बीजली आपूर्ति नहीं होगी।