कानपुर। अखंड सनातन मंच के तत्वावधान में रविवार को फीलखाना स्थित प्रधान कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। गीता जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारियों पर चर्चा हुई। मंच के संस्थापक अध्यक्ष विनय अवस्थी ने बताया कि शोभायात्रा में शामिल सभी भक्तों से शंख या घंटा-घड़ियाल साथ लाने का अनुरोध किया गया है ताकि यात्रा के दौरान प्रत्येक प्रमुख चौराहे पर शंखनाद किया जा सके। उन्होंने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य गीता के श्लोकों का जन-जन तक प्रसार करना है। शहर के अनेक शिक्षाविदों, साहित्यकारों एवं सनातन धर्मावलंबियों को शोभायात्रा में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में अंकित जायसवाल, विपिन पांडेय, सुनील कपूर, गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद