कानपुर। एसएन सेन बालिका पीजी कॉलेज में जिम बनकर तैयार हो गया है। छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इसे गोपीनाथ विद्या ट्रस्ट की ओर से स्थापित किया गया है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुमन ने इसके लिए एमएलसी सलिल विश्नोई को धन्यवाद दिया है।