फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पूरा दिन गुल रही बिजली, भड़के लोगों का हुजूम पहुंचा सबस्टेशन, फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गांधीग्राम, लालबंगला, पीएसी रोड, कृष्णानगर समेत कई इलाकों में मंगलवार को 10 एमवीए के पुराने ट्रांसफार्मर बदले गए। इससे यहां चार से पांच घंटे तक बिजली बाधित रही। भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे। शिवकटरा में सुबह 10 बजे गई बिजली दोपहर में करीब दो बजे आई। शाम को चार बजे फिर से बिजली गुल हो गई। बिजली न आने से रात 11 बजे के बाद आक्रोशित लोगों का हुजूम कृष्णानगर सबस्टेशन पहुंच गया। वहां पहले से भारी पुलिस बल माैजूद रहा। पुलिस ने समझाकर लोगों काे शांत कराया।
विज्ञापन


रात करीब 10 बजे कृष्णा नगर सबस्टेशन में नया ट्रांसफार्मर आया। इस दौरान पुराने ट्रांसफार्मर को हटा दिया गया। नया ट्रांसफार्मर काफी देर तक गाड़ी में ही लदा खड़ा रहा। देर रात करीब 11 बजे क्रेन की मदद से उतारा गया। केस्को कर्मचारियों ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद बुधवार दोपहर तक शिवकटरा इलाके के बिजली आने की उम्मीद है। वहीं, बिजली नहीं आने से शिवकटरा बस्ती के रहने वाले छत पर और सड़क पर टहलते रहे। केस्को कर्मचारियों का कहना है कि रात में लाइट आती जाती रहेगी। बिजली नहीं आने से इन्वर्टर भी दगा दे गए। इसके साथ ही पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा।



गर्मी में लोग हुए परेशान, इन्वर्टर भी दे गए दगा, पानी की भी किल्लत

शिवकटरा के रहने वाले राजू, सुरेश, महिमा, रेखा समेत कई लोगों का कहना है कि सुबह से ही बिजली आ जा रही है। जानकारी लगी कि कल शाम तक यही सिलसिला जारी रहेगा। इन्वर्टर भी दगा दे गया है। पानी की भी समस्या बरकरार है।
विज्ञापन




दिन भर निकलता रहा पसीना

बिजली नहीं आने से दिनभर पसीना निकलता रहा। केस्को कर्मचारियों ने बताया कि कल शाम तक सही से लाइट मिलने की बात कही है। - आंचल दिवाकर, शिवकटरा


दुकान पर रहा सन्नाटा


सुबह से बिजली के आने जाने का सिलसिला जारी है। पूरा दिन दुकान में सन्नाटा पसरा रहा। कल भी पूरा दिन ऐसे ही खाली बैठना पड़ेगा।- सिद्धार्थ वर्मा, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें