फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में रही भीड़, आठ ट्रेनें घंटों देर से आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। माघ पूर्णिमा के चलते रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। ट्रेनों के घंटों लेट रहने से यात्रियों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा। वहीं ऊंचाहार एक्सप्रेस 10 घंटे व पूर्वा एक्सप्रेस छह घंटे देरी से प्लेटफार्म पर पहुंची। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार देर रात इटावा जंक्शन पर महाकुंभ प्रयागराज जाने के लिए लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। यह लगातार बढ़ती चली गई। वहीं, प्रयागराज जाने ट्रेनों के घंटों लेट रहने से यात्री परेशान रहे। उन्होंने प्लेटफार्म व प्रतीक्षालय में बैठकर व लेटकर ट्रेन का इंतजार किया। इसमें सबसे अधिक ट्रेन संख्या 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस नौ घंटा 57 मिनट देरी से प्लेटफार्म पर पहुंची। इसी तरह ट्रेन संख्या 12303 पूर्वा एक्सप्रेस छह घंटा, ट्रेन संख्या 12419 गोमती एक्सप्रेस एक घंटा 53 मिनट, ट्रेन संख्या 20942 गाजीपुर-बांद्रा एक्सप्रेस पांच घंटा 25 मिनट, ट्रेन संख्या 05612 टूंडला-कामाख्या एक्सप्रेस तीन घंटा 20 मिनट, ट्रेन संख्या 05613 टूंडला-गुहाटी एक्सप्रेस नौ घंटा 13 मिनट, ट्रेन संख्या 64632 शिकोहाबाद-कानपुर पैसेंजर एक घंटा 20 मिनट, ट्रेन संख्या 64588 टूंडला-कानपुर पैसेंजर एक घंटा 29 मिनट देरी से प्लेटफार्म पर पहुंची। इसके अलावा महाकुंभ स्पेशल 10 ट्रेनें एक से डेढ़ घंटा देरी से इटावा जंक्शन पर पहुंची। इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कई यात्री ट्रेनों के लेट होने पर बसों से प्रयागराज निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें