फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: बाग में मगरमच्छ होने पर मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर काली नदी में छोड़ा

Sat, 19 Aug 2023 12:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: ताजपुर चौकी इंचार्ज सुशील सिसोदिया, वन विभाग के रेंजर रत्नेश कुमार रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर काली नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र एक बाग में मगरमच्छ दिखने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर काली नदी में छुड़वा दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव दुर्गूपुर निवासी विपिन शुक्रवार की सुबह सात बजे खेत की ओर शौच करने के लिए जा रहा था।

विज्ञापन

गांव के संतोष मिश्रा के बाग के पास से निकले विपिन को वहां कुछ हलचल होते सुनाई दी। विपिन ने बाग के अंदर जाकर देखा, तो एक मगरमच्छ सूखे पत्तों के ऊपर से निकलता दिखा। विपिन वहां से भागकर गांव आया और अन्य लोगों को जानकारी दी। गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। संतोष के पुत्र गोलू ने पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को बाग में मगरमच्छ होने की जानकारी दी।
ताजपुर चौकी इंचार्ज सुशील सिसोदिया, वन विभाग के रेंजर रत्नेश कुमार रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे।  ढाई घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर काली नदी में छोड़ दिया। रत्नेश श्रीवास्तव ने बताया कि मगरमच्छ वयस्क नर था और उसकी लंबाई सात से आठ फीट व वजन दो क्विंटल था। लगातार बढ़ते जलस्तर और कस्बों में पानी भरने से मगरमच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें