फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र एक बाग में मगरमच्छ दिखने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर काली नदी में छुड़वा दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव दुर्गूपुर निवासी विपिन शुक्रवार की सुबह सात बजे खेत की ओर शौच करने के लिए जा रहा था।
गांव के संतोष मिश्रा के बाग के पास से निकले विपिन को वहां कुछ हलचल होते सुनाई दी। विपिन ने बाग के अंदर जाकर देखा, तो एक मगरमच्छ सूखे पत्तों के ऊपर से निकलता दिखा। विपिन वहां से भागकर गांव आया और अन्य लोगों को जानकारी दी। गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। संतोष के पुत्र गोलू ने पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को बाग में मगरमच्छ होने की जानकारी दी।
ताजपुर चौकी इंचार्ज सुशील सिसोदिया, वन विभाग के रेंजर रत्नेश कुमार रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर काली नदी में छोड़ दिया। रत्नेश श्रीवास्तव ने बताया कि मगरमच्छ वयस्क नर था और उसकी लंबाई सात से आठ फीट व वजन दो क्विंटल था। लगातार बढ़ते जलस्तर और कस्बों में पानी भरने से मगरमच्छ